भाजपा जयपुर शहर जिले के 13 मंडल अध्यक्ष घोषित

AYUSH ANTIMA
By -
0
भाजपा जयपुर शहर जिले के 13 मंडल अध्यक्ष घोषितः नारायण देवल

जयपुर (संजय त्रिवेदी): भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत जयपुर शहर जिला के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के मंडल अध्यक्षों एव मंडल प्रतिनिधियों का निर्वाचन किया गया है। जयपुर शहर जिला मुख्य निर्वाचन अधिकारी, भाजपा नेता, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण देवल ने बताया कि प्रदेश संगठन पर्व कमेटी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश चुनाव अधिकारी के निर्देशानुसार भाजपा के निम्न मंडल अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों का सर्व सम्मति से निर्वाचन के पश्चात घोषणा निम्नवत हैः-

आमेर से रामचंद्र सैनी एवं रामजीलाल गुर्जर।
 जवाहर नगर से ओम हरजानी एवं प्रमोद बंसल।
 सूरजपोल से विनय कुलवाल एवं जितेंद्र सिंह राजावत।
 पोण्डरिक से प्रेमचंद सैनी एवं राममणि तिवारी।
 जोहरी बाजार से दीपक शर्मा एवं श्याम गोडीवाल।
 मालवीय नगर से हरिश खाडिया एवं अमिता शर्मा।
 महेश नगर से दीनदयाल सैनी एवं रेखा तिवाडी।
 राजापार्क से मोहित मूलचंदानी एवं पूनम कल्ला।
शास्त्री नगर से गजानंद योगी एवं हर्षवर्धन शर्मा।
 प्रताप नगर से अजय पारीक एवं राजकुमार सोनी।
 करणी विहार से कालूराम शर्मा ..........
 गोकुलपुरा से बनवारी यादव एवं गणपत यादव।
वैशाली नगर से युवराज सिंह राठौड़ एवं गजानंद यादव।
भाटिया भवन में हुए निर्वाचन कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व विधायक कालीचरण सराफ, सहायक चुनाव अधिकारी निर्मल नाहटा, मनीष पारीक, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा, जिला संगठन प्रभारी नरेश बंसल, जिला उपाध्यक्ष नवरत्न नराणिया, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और मंडल प्रतिनिधि उपस्थित रहे। केसर बाग में हुए कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नारायण देवल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला व दुपट्टा पहनाकर बधाई दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!