जयपुर: अशोकपुरा सोडाला के श्री नायकेश्वर महादेव मंदिर में नायक समाज विकास समिति की ओर से पौषबड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। भगवान भोलेनाथ का फूलों से श्रृंगार कर पौष बड़े का भोग लगाया गया। समिति के अध्यक्ष गगन नायक ने बताया कि महाआरती के बाद हजारों की संख्या में लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री रणजीत सिंह सोडाला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समिति के महामंत्री चंद्र प्रकाश नायक, कोषाध्यक्ष रितिक नायक, संरक्षक कैलाश लिडिया, ताराचंद नायक, ओम भाटी, मनमोहन नायक, जगदीश नायक, मदन सारसर, सुरेश नायक, प्रकाश चंद गठाडा सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।
3/related/default