जयपुर: शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में मानसरोवर स्थित वेदना निवारण केन्द्र पर संचालित मां भगवती उच्च प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक नृत्य, देशभक्ति गीत एवं झांसी की रानी पर नाटक का मंचन किया। वेदना निवारण केन्द्र के व्यवस्थापक आर डी गुप्ता ने बताया कि एचएसएस के सचिव सोमकांत शर्मा, भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत अधिकारी हरिप्रसाद शर्मा, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रतिनिधि अशोक शर्मा, पार्षद आशीष शर्मा, पार्षद रामावतार शर्मा, पारस जैन, मंडल अध्यक्ष अशोक रावतानी, वरिष्ठ पत्रकार श्यामसुंदर शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में गायत्री परिजन एवं अभिभावकों ने भाग लिया। गायत्री परिवार राजस्थान के प्रभारी एवं मुख्य ट्रस्टी ओम प्रकाश अग्रवाल ने अतिथियों का अभिनंदन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रस्टी सतीश भाटी ने पुरस्कार वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ललिता शर्मा ने किया।
मां भगवती उच्च प्राथमिक विद्यालय में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
By -
January 27, 2025
0
Tags: