राजस्थान की पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व.कमला बेनीवाल को उनकी जन्म जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर ): राजस्थान की पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व.श्रीमती कमला बेनीवाल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व.बेनीवाल की जयंती के अवसर पर उनके पुत्र पूर्व विधायक आलोक बेनीवाल, पुत्रवधू श्रीमती सविता बेनीवाल, नेम सिंह सेपट, प्रदेश प्रवक्ता राजस्थान किसान परिषद और कई गणमान्य लोगों ने पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व विधायक आलोक बेनीवाल ने बताया कि स्व.श्रीमती कमला बेनीवाल जी राजस्थान की सबसे लोकप्रिय राजनेताओं में से एक थी और उन्होंने सभी वर्गों के कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। इस अवसर पर आलोक बेनीवाल ने यह भी बताया कि कमला बेनिवाल जी स्वतंत्रता सेनानी, किसान नेत्री, पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री, सहकारी आंदोलन की सूत्रधार रही। स्व.बेनीवाल की जयंती समारोह को पूरे प्रदेश में दिए गए विकास के योगदान के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9.30 बजे पुष्पांजलि सभा एवम कम्बल वितरण एवं मरीजो को फल वितरण का कार्यक्रम राजकीय उप जिला चिकित्सालय शाहपुरा में आयोजित किया एवम साथ ही 11.30 बजे परमानंद गोशाला में गायों को गुड़/हरा चारा खिलाया, साथ में अनेक लोग मौजूद रहे। शाहपुरा नगर पालिका के अध्यक्ष बंशीधर सैनी, राजेश मंडोर, रामचंद्र देवनदा, सुगन चंद बड़वाल, घनश्याम शर्मा सरपंच, राम सिंह रोलानिया, नगर पालिका परिषद लालचंद पलसानिया, पार्षद गिरधारी लाल पलसानिया रुडमल अनेक लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!