अलवर हसन खां मेवात नगर के डी ब्लॉक के पार्क में कबूतर घर का लोकार्पण किया गया। इस कबूतर घर का निर्माण समाजसेवी सुरेश गुप्ता द्वारा कराया। जो अब तक अलवर में नौ स्थानों पर कबूतर घर बनवा चुके हैं। शिवाजी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष पूरन सिंह तंवर और कल्याण समिति के मंत्री विनोद यादव, सूरजभान सूटवाल, हरिमोहन गुप्ता, रमाकांत शमा्र, आशा गोयल, नीलम सारस्वत, सुनीता आदि ने इस कार्य के लिए सुरेश गुप्ता और उनकी पत्नी महावर महिला मंच की अध्यक्ष कुमकुम महावर का नागरिक अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में अतिथि समाजसेवी व नेक कमाई फाउंडेशन के फाउंडर दौलत राम हजरती, सीए किशन गुप्ता थे। मंच संचालन चिममन लाल ग्रोवर ने किया।शहर में और भी कबूतर पार्क बनवाएंगे। सुरेश गुप्ता ने बताया हमारा लक्ष्य जिले में जरूरत के हिसाब से कबूतर घरों का निर्माण करवाएंगे। पूरा खर्चा हम स्वयं वहन करते हैं। हम अब तक 9 बना चुके हैं और 10वां आज बनाया जबकि एक कबूतर पार्क फरवरी माह तक बनकर तैयार हो जाएगा।