युवा दिवस के उपलक्ष पर एबीवीपी के द्वारा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर किया दुग्धाभिषेक

AYUSH ANTIMA
By -
0


अलवर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा युवा दिवस के उपलक्ष्य में विवेकानंद चौक पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक एवं माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पवन गुर्जर विशेष रूप से उपस्थित रहे। पवन गुर्जर ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने धर्म की एक अद्वितीय परिभाषा दी। उनके अनुसार धर्म केवल पूजा या अनुष्ठान तक सीमित नहीं है। उन्होंने इसे जीवन के उद्दीपन, मानवता की सेवा और आत्मा की खोज के रूप में देखा। उन्होंने हिंदू धर्म को एक ऐसा मार्ग बताया, जो आत्मा की अनन्तता और मानवता के आदर्शों की खोज में मदद करता है। सभी युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी को आदर्श मानते हुए जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करके निष्ठा से काम करना और लक्ष्य प्राप्ति के लिए पुरजोर मेहनत करनी चाहिए। विद्यार्थी परिषद विवेकानंद जी को आदर्श मानते हुए राष्ट्र पुनर्निर्माण के ध्येय के साथ काम कर रही है। सभी युवाओं को इस यात्रा में साथ आना चाहिए क्योंकि हम चाहते हैं कि जो स्वामी विवेकानंद ने सपना संजोया था कि भारत विश्व का नेतृत्व करें, भारत माता की जयकार हो, उसके लिए हम सबको मेहनत करनी चाहिए। इस मौके पर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य नारायण भारत, वाणिज्य महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष भरत गोयल, विजय, अभिषेक यादव, दुष्यंत त्यागी, शुभम सैनी, विकास सैनी, विशाल भारत गौरव शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!