स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के उपलक्ष्य में महारानी महाविद्यालय की एनी बेसेंट महिला छात्रावास में राष्ट्र सेविका समिति द्वारा हुआ कार्यक्रम

AYUSH ANTIMA
By -
0



जयपुर: स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के उपलक्ष्य में महारानी महाविद्यालय की एनी बेसेंट महिला छात्रावास में राष्ट्र सेविका समिति द्वारा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राष्ट्र सेविका समिति जयपुर प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख सुश्री नर्बदा इन्दोरिया का उद्बोधन प्राप्त हुआ। स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रावास अधीक्षक डॉ.वंदना अग्रवाल, विभाग तरुणी प्रमुख संतोष वर्मा, जयपुर विभाग तरुणी सह प्रमुख डॉ.नीलम पुनर, जयपुर विभाग शारीरिक प्रमुख सौम्या पांडे, भाग तीन तरुणी प्रमुख श्रुति पांडे, भाग एक सह कार्यवाहिका डॉ.मधु बजाज, भाग तीन कार्यवाहिका डॉ.संगीता यादव एवं भाग एक बौद्धिक प्रमुख पूजा कंवर एवं सेविकाएं भी उपस्थित रही। नर्बदा इंदिरा दीदी ने छात्राओं को स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी के प्रेरक प्रसंगी को बताते हुए छात्राओं को उनसे प्रेरणा लेने एवं जीवन में अपने लक्ष्य की और निरंतर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया, कार्यक्रम में कुल संख्या 70 रही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!