डॉ.मधु मुकुल चतुर्वेदी को पद्मश्री आशापूर्णा देवी साहित्य सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0


सवाईमाधोपुर (श्रीराम इंदौरिया): वरिष्ठ भाजपा नेता, साहित्यकार, समाजसेवी तथा सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ.मधु मुकुल चतुर्वेदी को पद्मश्री आशापूर्णा देवी साहित्य सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया है। भावना कला एवं साहित्य फाउंडेशन जयपुर द्वारा बांग्ला भाषा की प्रख्यात उपन्यासकार तथा ज्ञानपीठ एवं पद्मश्री से सम्मानित आशापूर्णा देवी की जयंती पर आयोजित किए गए एक समारोह में डॉ.चतुर्वेदी को संस्था की संस्थापक अध्यक्ष भावना शर्मा द्वारा पद्म श्री आशापूर्णा देवी साहित्य सम्मान 2025 प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ.मधु मुकुल चतुर्वेदी को संगठनात्मक कार्यों का एक लंबा अनुभव है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तथा विविध सामाजिक संगठनों में वे पिछले पैंतीस वर्षों से निरंतर सक्रिय हैं। शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्र में वे अपनी एक विशिष्ट पहचान रखते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!