मनोहरपुरा मोक्षधाम विकास समिति’ का गठन: भाटी अध्यक्ष, शर्मा सचिव चुने गये

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर: मनोहरपुरा मोक्षधाम को एक आदर्श मोक्षधाम बनाने के लिए कॉलोनीवासियों/ ग्रामवासियों की ओर से आम सभा आयोजित की गई। जिसमें मनोहरपुरा मोक्षधाम विकास समिति’ ग्राम मनोहरपुरा, जगतपुरा, जयपुर का गठन सर्वसम्मति से किया गया। सर्वसम्मति से गिरधारी सिंह भाटी संरक्षक, अरविन्द सिंह भाटी अध्यक्ष, किशन लाल मौर्य उपाध्यक्ष, लाला राम शर्मा सचिव, गिरधर गोपाल शर्मा सह सचिव, मुकेश कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष, शंकर लाल मौर्य को सह कोषाध्यक्ष, भगवान सहाय शर्मा संगठन मंत्री, देव शर्मा पीआरओ और नेतराम शर्मा, श्रवण लाल शर्मा, लंकेश, अशोक कुमार जोशी, माधव स्वामी, राजेन्द्र कुमार शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निर्विरोध चुना गया। संस्था का पंजीकरण राजस्थान सोसाइटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1958 के अर्न्तगत करवाया जा चुका है। 
मनोहरपुरा आदर्श मोक्षधाम का उपयोग समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा किया जाएगा। संस्था के मुख्य उद्देश्य मोक्षधाम के व्यवस्थित संचालन हेतु जनोपयोगी नियम बनाना। गरीब/लावारिस आदि के शवों का निःशुल्क दाह संस्कार और अस्थि विसर्जन की व्यवस्था करवाना। उचित/लागत मूल्य पर दाह संस्कार से संबंधित सामान की व्यवस्था करवाना। मोक्षधाम में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था करना। मोक्षधाम की सुरक्षा हेतु गार्ड की नियुक्ति करना। मोक्षधाम में मंदिर का निर्माण मोक्षधाम को अतिक्रमण मुक्त करवाना, सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मोक्षधाम के लिए दी जाने वाली रियायतों एवं सुविधाओं का लाभ लेने का प्रयास करना। उक्त मोक्षधाम में निम्न विकास कार्य/सुविधाऐं विकसित करने का प्रयास किया जायेगा। टीन शेड सहित शवदाह स्थलों का निर्माण करवाना, बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था करवाना। सीसीटीवी कैमरें लगवाना, शौचालय एवं स्नानघर का निर्माण करवाना, विद्युत लाईट और सोलर सिस्टम लगवाना, पानी हेतु बोरिंग/बोरवेल करवाना, पीने के शुद्ध पानी के लिए आरओ वाटर कूलर लगवाना, सत्संग कक्ष/ हॉल का निर्माण करवाना, अस्थियों को रखने हेतु लॉकर बनवाना, चौकीदार कक्ष और कार्यालय का निर्माण करवाना, मंदिर का निर्माण करवाना, चारदीवारी और मुख्य द्वार का निर्माण करवाना, हरियाली हेतु पेड़-पौधों, घास और सीमेन्ट टाईल्स लगवाना सहित अन्य कार्य होंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!