श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर ): हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उपखंड मुख्यालय श्रीडूंगरगढ़ के वीर तेजाजी मन्दिर स्टेशन रोड पर 20वी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में पूर्व विधायक, किसान, गरीब, मजदूर हितेषी रेवंत राम महिया को श्रद्धांजलि देने दूर-दूर से जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि विधायक काल मे इन्होने अनेकों एतिहासिक कार्य करवाए। ये गरीब की सबसे पहले सुनवाई करते थे। भाजपा नेता, पूर्व मंडल अध्यक्ष कोडाराम भादू ने बताया कि अनेक लोगों की आज भी आंखें नम थी। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम के सुपुत्र रवि शेखर मेघवाल, भाजपा नेता किशनाराम गोदारा, पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया, पूर्व जिला प्रमुख प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, रीडी धनेरू सरपंच मोहन स्वामी, बिगा पूर्व सरपंच श्रवण जाखड़, पार्षद सोहन लाल ओझा, तुलसी राम चोरड़िया, कांग्रेस नेता विमल भाटी, संघर्षशील विवेक माचरा, शिक्षाविद प्रभू राम बाना, चांदराम चाहर, श्रवणराम भाभू, पूर्व सरपंच पुरखाराम गोदारा, प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, अगर सिह पडिहार कोटासर, ओमप्रकाश धारणिया बीकानेर, पूर्व सरपंच लक्ष्मण राम खिलेरी, जेठाराम शेडला, सेन समाज प्रदेश अध्यक्ष श्रवण कुमार नाई, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष देहात श्रीडूंगरगढ़ के कोडाराम भादू, पूर्व मंडल अध्यक्ष बजरंग लाल सारस्वत, सोहनलाल महिया, बीरबल राम देहडू, सागर मल मेघवाल, दानाराम महिया, रतिराम गोदारा, ऊपनी पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर लाल महिया, रामनिवास महिया सहित सैकड़ों की संख्या मे उपस्थित ग्रामीणों व अन्यजनो ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
क्षेत्र के पूर्व विधायक रेवंतराम महिया की 20वी पुण्यतिथि पर दी भावभीनी
By -
February 21, 2025
0
Tags: