पर्यटन के दौरान वहां के शहीद स्मारकों पर भी जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित करें: महेश आजाद

AYUSH ANTIMA
By -
0

 
झुंझुन: किसी भी प्रदेश में पर्यटन के दौरान वहां के विभिन्न दर्शनीय स्थलों को देखने के साथ-साथ हमें वहां स्थित शहीद स्मारकों पर भी जाकर अपने श्रद्धा सुमन अवश्य अर्पित करने चाहिए। प्रमुख सामाजिक चिंतक एवं अन्वेषी लेखक महेश कुमार शर्मा आजाद ने अपने 15 दिवसीय हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के भ्रमण से सोमवार की रात्रि अपने गृहनगर चिङावा पहुंचने पर उपरोक्त बात कही। अपने 15 दिवसीय शीतकालीन भ्रमण के दौरान अन्वेषी लेखक आजाद ने हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र के बनीखेत, पंचपूला, डलहौजी, चम्बा तथा जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों के जम्मू, कठुआ, कालीबाड़ी, आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। सामाजिक चिंतक एवं अन्वेषी लेखक महेश कुमार शर्मा आजाद ने बताया कि उन्होंने चम्बा शहर में पहाङ पर स्थित माॅं चामुण्डा देवी के दर्शन किए वहीं पंचपूला में शेरे हिन्द भगत सिंह के चाचा सरदार अजीत सिंह के समाधि स्थल पर जाकर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल बनीखेत और डलहौजी के सुहाने मौसम का लुत्फ उठाया तो कठुआ में श्याम प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थल पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने गया। विदित हो कि वर्ष 2024 में 1.81 करोड़ पर्यटकों ने हिमाचल प्रदेश की सैर की। यह आंकड़ा वर्ष 2023 से अधिक रहा। 2023 की तुलना में 2024 में पर्यटकों की आमद 13.24 प्रतिशत अधिक रही।
हिमाचल प्रदेश के पर्यटन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में इस बात का खुलासा किया गया है। इसके अनुसार 1,80,41,929 से अधिक भारतीय पर्यटक हिमाचल प्रदेश पहुंचे, जबकि 82, 765 विदेशी पर्यटकों ने भी प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!