अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) द्वारा कन्या विवाह का हुआ आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0



बहरोड़/जयपुर : अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) की बहरोड़ इकाई के द्वारा बहरोड़ के शगुन होटल मे कन्या विवाह का आयोजन किया गया। आयोजनकर्ताओ द्वारा विवाह की सभी रस्मे बान, चाक, लग्न पूरी की गयी एवं सभी घरेलु सामान के साथ 41 साड़ी, सोने-चांदी के आभूषण कन्या को दिए गए। संगठन के राष्ट्रीय सचिव भगवान राजपुरोहित एवं जिला प्रभारी महेन्द्र शर्मा ने बताया कि समाज के जरुरतमंद परिवार की कन्याओ का विवाह करवाना संगठन का सर्वोपरि लक्ष्य है और आगे भी इस तरह के आयोजन करके जरुरतमंद परिवारो को मुख्यधारा मे लाने के लिए संगठन के द्वारा प्रयास किये जायेंगे। संगठन के बहरोड़ इकाई अध्यक्ष दीनदयाल शर्मा एवं यूथ अध्यक्ष उमेश वशिष्ठ ने सफल कार्यक्रम के लिए सभी का धन्यवाद किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव शर्मा, राष्ट्रीय सचिव भगवान राजपुरोहित, प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत शर्मा, जिला प्रभारी महेन्द्र शर्मा, बहरोड़ अध्यक्ष दीनदयाल शर्मा, यूथ अध्यक्ष उमेश वशिष्ठ, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष एडवोकेट राहुल शर्मा, संरक्षक डॉ.रमाकांत शर्मा, कमल शर्मा, मनोज शर्मा, उमेश लवानिया, शिव कुमार शर्मा (पूर्व पार्षद), दामोदर शर्मा, राजेंद्र गौतम (प्रिंसिपल), महेश वशिष्ठ, मुकेश शर्मा (पूर्व पार्षद), रघुपाल शर्मा, महेश पारीक, बृज किशोर शर्मा, मोहित शर्मा, संजय पुरोहित, अमित भारद्वाज (पूर्व पार्षद), प्रदेश सचिव रामकिशन शर्मा, सुभाष शर्मा, अजीत भारद्वाज, ग्रामीण अध्यक्ष शिवचरण शर्मा, सत्य नारायण शर्मा, अनुज शर्मा, पंकज शर्मा, उमेश शर्मा, अशोक वोहरा, मांगेलाल गुरूजी, ओम प्रकाश शर्मा (RES), जितेंद्र शर्मा, जोधपुर प्रभारी गजेंद्र राजपुरोहित, मीडिया प्रभारी योगेश शर्मा (पत्रकार), संजय हिंदुस्तानी (पत्रकार), केके शर्मा (तहसीलदार), सुरेन्द्र शर्मा, शिवम् शर्मा, डॉ.सौरव गौड़, निरंजल शर्मा, राजीव शर्मा मांढन, कमल शर्मा, अशोक शर्मा, गणेश क्रेन, एडवोकेट वीरेंद्र मिश्रा, गिरधारी शर्मा, मनीष नारेड़ा सहित काफ़ी विप्र  बंधु उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!