कोटपूतली भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री एवं दिल्ली प्रदेश सह प्रभारी डॉ.अल्का सिंह गुर्जर के जन्मदिवस पर शुक्रवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री एड.हीरालाल रावत के नेतृत्व में कालूहेड़ा पनियाला गौशाला में गौ सेवा की गई। इस मौके पर गौ माता को गुड़ एवं दलिया खिलाया गया। इस दौरान भाजपा नेता सावंतराम रावत, बुधराम गुर्जर, प्रकाश चंद्र रावत, धर्मपाल कसाना, योगेश गुर्जर, अमित कसाना, विजेंद्र गुर्जर, गोपाल शर्मा, पूरण गुर्जर सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा राष्ट्रीय मंत्री एवं दिल्ली प्रदेश सह प्रभारी डॉ.अल्का सिंह गुर्जर के जन्मदिन पर की गौ सेवा
By -
February 21, 2025
0
Tags: