निवाई (लालचंद सैनी): राजस्थान जैन सभा जयपुर के अध्यक्ष सुभाष चन्द पांडया एवं उपाध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा, कार्यकारिणी सदस्य अशोक जैन नेता एवं चेतन जैन निमोडिय़ा का निवाई अल्प प्रवास पर निवाई समाज द्वारा उनका माला एवं साफा पहनाकर राजस्थानी परम्परा अनुसार स्वागत किया गया। प्रवक्ता विमल जौंला एवं राकेश संघी ने बताया कि वेयरहाउस जोन पहुंचने पर अध्यक्ष सुभाष चन्द पांडया एवं उनकी टीम का स्वागत किया। इसके बाद आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें णमोकार महामंत्र का सामूहिक उच्चारण के बाद विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान जैन समाज की समस्या एवं कुरुतियों को एक बड़े संगठन के माध्यम से सशक्त समाधान करने के लिए राजस्थान जैन सभा की निवाई में शाखा खोली गई। जिसमें सर्व सम्मति से ज्ञानचंद सोगानी को अध्यक्ष एवं त्रिलोक सिरस को मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी महावीर जयंती के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में राजस्थान जैन सभा जयपुर के तत्वावधान में होने वाले 51 रक्तदान शिविरों के अन्तर्गत निवाई में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया। जिसमें सर्वसम्मति से नवरत्न टोंग्या, शिखर चंद काला, महावीर प्रसाद पराणा, अशोक बिलाला, विमल सोगानी, मोहित चंवरिया, विष्णु बोहरा, त्रिलोक रजवास, राजेन्द्र सेदरिया, संजय सोगानी एवं विनोद जैन को संयोजक के पद पर नियुक्त किया गया।
ज्ञानचंद सौगानी बने राजस्थान जैन सभा निवाई के अध्यक्ष, रक्तदान शिविर करवाने का लिया निर्णय
By -
March 27, 2025
0
Tags: