पुण्य कर्मों की कड़ी में फिर जुड़ी है कड़ी, दो बेटियों का किया कन्यादान

AYUSH ANTIMA
By -
0

अलवर (मनीष अरोड़ा): सामाजिक सरोकार रखने वाली संस्था नेक कमाई फाउंडेशन ने पुण्य कर्मों की कड़ी में एक नई कड़ी जोड़ते हुए दो बेटियों का कन्यादान किया। कन्यादान करने काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला महासम्मेलन की अलवर शाखा अध्यक्ष वैशाली जसोरिया के नेतृत्व में महिलाओं ने कन्यादान किया। कार्यक्रम में संरक्षक मंजू चौधरी अग्रवाल ने कहा कि अलवर में बेटियों के कन्यादान में सभी सामाजिक संगठन आगे आ रहे हैं, जो अनुकरणीय उदाहरण है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला रसद अधिकारी विनोद जुनेजा थे। मुख्य अतिथि विनोद जुनेजा ने कार्यक्रम ने अपने संबोधन में कहा कि नेक कमाई फाउंडेशन निश्चय ही परोपकार का कार्य कर रही है, जो कि भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा। कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा, कार्यक्रम संयोजक गुरप्रीत सिंह पवित्र ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य संरक्षक दौलत राम हजरती ने नेक कमाई के कन्यादान कार्यक्रम, कचरा बीनने वाले बच्चों के लिए चलाए जा रहे शिक्षा संस्कार वृक्ष स्कूलों के बारे में जानकारी दी। नेक कमाई अब तक 262 कन्यादान कर चुका है। 

*सेवा कार्यों के लिए किया सम्मानित*

कार्यक्रम में सेवाभावी कार्यों के लिए नारी सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही वैशाली जसोरिया, संगीता हल्दिया, अंजू गोयल, कंचन गोयल, दीपा खंडेलवाल, विजय लक्ष्मी शेखावत, स्वयं सहायता समूह से मनीषा प्रजापत, रेखा शर्मा, ज्योति सैनी, अनीता प्रजापत, गुडडी सैनी को सम्मानित किया गया।    

*सेवा मार्ग पर चलना कठिन है*
कार्यक्रम में जिला रसद अधिकारी विनोद जुनेजा ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में सेवा कार्यों के लिए समूह को साथ लेकर चलना कठिन कार्य है। बेटियों के चरण धोकर उनसे आशीर्वाद लेना भगवान के प्रति समर्पण का जीता-जागता नमूना है। नेक कमाई ने अपने कार्यों से समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!